चंडीगढ़, 17 मार्च 2026: ओडिशा में राज्यसभा चुनाव के दौरान क्रॉस वोटिंग ने कांग्रेस को बड़ा झटका दिया है। पार्टी ने कड़ा रुख अपनाते हुए तीन विधायकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। साथ ही कटक नगर निगम की सभानेत्री को पार्टी से पूरी तरह निष्कासित कर दिया गया।
निलंबित होने वाले विधायकों में सोफिया फिरदौस, रमेश जेना और दाशरथी गमांग शामिल हैं। इन तीनों पर पार्टी व्हिप का उल्लंघन करने का गंभीर आरोप लगा है। प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अरविंद दास ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने बताया कि तीनों विधायकों को स्थायी निष्कासन की सजा देने के लिए पार्टी ने AICC से अनुमति मांगी है। जैसे ही उच्च स्तर से हरी झंडी मिलेगी वैसे ही अंतिम कार्रवाई पूरी की जाएगी।
इसके अलावा कटक नगर सभा की सभानेत्री गिरिबाला बेहरा को भी पार्टी से निकाल दिया गया है। उनकी क्रॉस वोटिंग या संबंधित गतिविधि को पार्टी ने गंभीर अनुशासनहीनता माना है।
ये भी देखे: बिहार राज्यसभा चुनाव: NDA के सभी 202 विधायकों ने किया मतदान, के 4 विधायक गायब