फिरोजपुर में बॉर्डर क्रॉस हथियार तस्करी गैंग का पर्दाफाश, 2 गिरफ्तार

by Manu
CIA ZIRA

फिरोजपुर, 11 नवंबर 2025: फिरोजपुर पुलिस ने सीमा पार हथियार तस्करी के बड़े नेटवर्क को नेस्तनाबूद कर दिया है। उन्होंने गुरप्रीत सिंह उर्फ गोरी और विक्रमजीत सिंह उर्फ विक्की को पकड़ लिया।

आरोपियों के कब्जे से 6 ग्लॉक 9 एमएम पिस्तौल बरामद हुईं। 4 मैगजीन और 4 कारतूस भी मिले है।

पूछताछ में खुलासा हुआ कि विक्रमजीत एक पाकिस्तानी तस्कर से सीधा जुड़ा था। उसके बयान पर पुलिस ने 2 और ग्लॉक पिस्तौलें जब्त कीं है।

पूछताछ में विक्रमजीत ने बताया कि उसके पाकिस्तानी बॉस ने हिदायत दी थी की लोकल लोगों को हथियार सप्लाई करना है।

ये भी देखे: फिरोजपुर में बीएसएफ ने बरामद किया ड्रोन, अज्ञात पर एयरक्राफ्ट एक्ट में केस दर्ज

You may also like