क्रिकेटर विनोद कांबली इलाज के लिए अस्पताल में हुए भर्ती

नृत्य करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

by TheUnmuteHindi
क्रिकेटर विनोद कांबली इलाज के लिए अस्पताल में हुएभर्ती

क्रिकेटर विनोद कांबली इलाज के लिए अस्पताल में हुएभर्ती
नृत्य करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
नई दिल्ली, 30 दिसंबर : क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के साथ खेलने वाले विनोद कांबली इन दिनों अपनी सेहत को लेकर अस्पताल मेंभर्ती हैं तथा अपना उपचार करवा रहे हैं। बता दें कि अस्पताल मेें विनोद कांबली का यहां नृत्य करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इससे इस पूर्व भारतीय क्रिकेटर के स्वास्थ्य में प्रगति का पता चलता है। भारत की तरफ से 17 टेस्ट और 104 वनडे खेलने वाले 52 वर्षीय कांबली को मूत्र संक्रमण और मांसपेशियों में ऐंठन की शिकायत के बाद 21 दिसंबर को भिवंडी शहर के काल्हेर इलाके में आकृति अस्पताल में भर्ती कराया गया। बता दें कि, विनोद कांबली की मौजूदा स्थिति को देखते हुए कल्याण लोकसभा क्षेत्र के सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे ने उन्हें पांच लाख रुपये की निजी मदद देने का ऐलान किया है। कई तरह की चिकित्सा जांच के बाद उनके मस्तिष्क में थक्के का पता चला। कांबली का इलाज कर रहे डॉक्टरों ने सोमवार को कहा कि उनके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। इस वीडियो में अस्पताल में कांबली को पूरे जोश के साथ नाचते हुए दिखाया गया है, जो उनके स्वास्थ्य में महत्वपूर्ण सुधार का संकेत देता है। ऐसे में लोगों द्वारा भी उनकी मदद के लिए आगे जाया जा रहा है तथा वह अस्पताल में अपना उपचार करवा रहे हैं।

You may also like