क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन का घर पहुंचने पर हुआ शानदार स्वागत

by TheUnmuteHindi
क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन का घर पहुंचने पर हुआ शानदार स्वागत

क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन का घर पहुंचने पर हुआ शानदार स्वागत
नई दिल्ली, 19 दिसंबर : भारतीय क्रिकेटर रविंचंद्रन अश्विन ने गत दिवस सन्यास लेने का ऐलान किया था, जोकि आज अपने आवास चेन्नई लौट गए हैं, जिनका वहां पहुंचने पर जोरदार स्वागत हुआ है। जानकारी के अनुसार जैसे ही अश्विन की कार उनके घर के गेट के पास आकर रुकी, ढोल-नगाड़ों और तालियों से उनका स्वागत हुआ। अश्विन के साथ उनकी पत्नी प्रीति और दोनों बेटियां भी रहीं। अश्विन के आवास पर उनके माता पिता के अलावा कई और लोग मौजूद रहे। सभी ने अश्विन के लिए तालियां बजाईं और उन पर फूलों का बारिश की गई। वहां मौजूद लोगों ने उन्हें माला पहनाई। अश्विन के पिता रविचंद्रन ने उन्हें गले लगाया, जबिक मां भावुक दिखीं। रविचंद्रन ने बेटे का माथा भी चूमा। इस दौरान दोनों भावुक नजर आ रहे थे। अश्विन ने मीडिया को कहा कि संन्यास कई लोगों के लिए भावुक कर देने वाला पल होता है, लेकिन उनके लिए यह सुकून के पल हैं। अश्विन बिना किसी शोर शराबे के स्वदेश लौट आए। चेन्नई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के स्थानीय अधिकारी अश्विन को बाहर लेकर आए। इस बीच प्रशंसकों ने उनकी तस्वीरें ली, लेकिन वह मीडियाकर्मियों से बात किए बिना अपने घर चले गए। घर पहुंचने के बाद वहां उनका लोगों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया है।

You may also like