नई दिल्ली,16 जून 2025: भारत में बीते दिनों कोविड-19 के मामले लगातार बढ़ रहे थे। लेकिन अब कोविड संक्रमण को लेकर राहत की ख़बर सामने आई है। बतादें की फ़िल्हाल देश में लगातार दूसरे दिन कोरोना के सक्रिय मामलों में गिरावट दर्ज की गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने 16 जून को आकड़ों की रिपोर्ट की सुचना जारी की है। जारी रिपोर्ट के मुताबिक भारत में अब सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 7,264 हो गई है। बतादें की बीते 24 घंटों में कोरोना के 119 एक्टिव केस कम हुए हैं।
कोरोना के सबसे ज़्यादा मामले केरल में
स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा मिली जानकारी के अनुसार, केरल, जो संक्रमण के मामलों में सबसे है। वहाँ कोरोना के एक्टिव केस घटकर 1,920 रह गए हैं। केरल में कोविड-19 के 87 सक्रिय मामले कम हुए हैं। इसके अलावा महाराष्ट्र में 38, दिल्ली में 33, आंध्र प्रदेश में 6, असम में 4, उत्तराखंड में 3, जम्मू-कश्मीर में 2, और तमिलनाडु में 23, गुजरात और हरियाणा में 8-8, पंजाब में 7 पुडुचेरी में 1 एक्टिव केस में गिरावट आई है।
इन राज्यों में कोरोना के नए केस
बतादें की कुछ राज्यों में कोरोना संक्रमण के नए केस भी सामने आए हैं। मणिपुर में 5, उत्तर प्रदेश में 37, राजस्थान में 30, कर्नाटक में 18, झारखंड और मध्य प्रदेश में 4-4, छत्तीसगढ़ और सिक्किम में एक-एक नए मरीज मिले हैं। उत्तर प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या अब 275 तक पहुंच गई है।
24 घंटे में 11 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत
24 घंटों में कोरोना संक्रमण से 11 मरीजों की मौत हुई है। इससे पहले 15 जून को 10 मरीजों को मौत हुई थी। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि सबसे ज्यादा मौतें केरल में हुई हैं। महाराष्ट्र, दिल्ली, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में एक-एक मरीज की मृत्यु हुई है।
फ़िल्हाल देश में कोरोना संक्रमण की स्थिति अभी नियंत्रण में दिख रही है, लेकिन विशेषज्ञों का मानना है कि नई वैरिएंट्स और मौसम में बदलाव को देखते हुए सतर्कता बेहद जरूरी है। सरकार ने लोगों से अपील की है की भीड़भाड़ वाले इलाके में न जाएँ, मास्क पहने, हाथों को लगातार धोते रहे, ताकि संक्रमण पर पूरी तरह से नियंत्रण पाया जा सके।
यह भी पढ़े: UP News: एक अनोख़ा मामला ! महिला ने जन्मे एक साथ तीन नवज़ात