सांसद बांसुरी स्वराज को कोर्ट ने भेजा नोटिस

by TheUnmuteHindi
सांसद बांसुरी स्वराज को कोर्ट ने भेजा नोटिस

सांसद बांसुरी स्वराज को कोर्ट ने भेजा नोटिस
नई दिल्ली, 16 दिसंबर : सत्येंद्र जैन के खिलाफ की गई एक टिप्पणी के बाद उन्होंने भाजपा नेता व सांसद बांसुरी स्वराज के खिलाफ याचिका दायर की थी। अब कोर्ट ने सांसद बांसुरी स्वराज को राउज एवेन्यू कोर्ट ने सोमवार को क्रिमिनल डिफेमेशन नोटिस जारी किया है। बता दें कि आप नेता सत्येंद्र जैन की याचिका पर बांसुरी स्वराज को यह नोटिस जारी किया गया है। सत्येंद्र जैन ने आरोप लगाया है कि बांसुरी स्वराज ने 5 अक्टूबर 2023 को एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में उनके खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की थी। जानकारी के अनुसार कोर्ट द्वारा दिए गए नोटिस में बांसुरी स्वराज को 20 दिसंबर को कोर्ट में पेश होने के लिए कहा गया है. कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि बांसुरी स्वराज निजी या उनकी तरफ से उनके वकील पेश हो सकते हैं. वहीं कोर्ट 20 दिसंबर को सत्येंद्र जैन और उनके दो गवाहों के बयान भी दर्ज करेगी, जिसको लेकर आगे की सुनवाई की जाएगी।

You may also like