पंजाब,17 जून 2025: पंजाब में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे है। बतादें की पंजाब के अमृतसर से सरकारी मैडिकल कॉलेज के 3 जूनियर डाक्टर कोरोना की चपेट में आ गए हैं। तीनों को होम आइसलेट कर दिया गया है।
कोरोना संक्रमण के लक्षण
कोरोना संक्रमण के लक्षणों में शुरुआत में इसके प्रभाव से व्यक्ति को लगातार बुखार रहता है, गले में खराश, मुंह में स्वाद का न आना, लूज मोशन, पेट दर्द,सीने में दर्द, सांस लेने में दिक्कत और शरीर में थकान भी महसूस होती है। स्वास्थ्य विभाग ने इससे बचने के लिए सावधानी बरतने की अपील की है।
स्वास्थ्य विभाग ने जारी की चेतावनी
पंजाब स्वास्थ्य विभाग ने भी लोगों से अपील की है की लगातार सावधानी बरतें। लोगों को भीड़भाड़ वाली जगहों से बचने और मुंह पर मास्क लगाने की सलाह दी है। देश में कोरोना वायरस की चपेट में लोग तेजी से आ रहे हैं इसलिए पंजाब सरकार ने सभी जिलों के सिविल सर्जनों को पत्र लिखकर सावधानी बरतने के निर्देश दिए हैं।
यह भी पढ़े: Haryana News: हरियाणा के इस ज़िले में रोडवेज कर्मचारियों ने किया चक्का जाम