सपा के विधायक द्वारा औरंगजेब की प्रशंसा करने पर छिड़ा विवाद

भाजपा ने बयान को बताया गलत, कहा मांगें माफी

by TheUnmuteHindi
सपा के विधायक द्वारा औरंगजेब की प्रशंसा करने पर छिड़ा विवाद

सपा के विधायक द्वारा औरंगजेब की प्रशंसा करने पर छिड़ा विवाद
भाजपा ने बयान को बताया गलत, कहा मांगें माफी
नई दिल्ली, 3 मार्च : समाजवादी पार्टी (सपा) और महाराष्ट्र के विधायक अबू आजमी द्वारा मुगल शासक औरंगजेब की प्रशंसा करने पर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है, जिस कारण भाजपा ने जमकर विरोध किया है। जानकारी के अनुसार उनके इस बयान पर विवाद खड़ा हो गया है। बीजेपी ने अबू आजमी के बयान को गलत बताया इसके साथ ही उनसे माफी मांगने की बात कही। दरअसल, अबू आजमी ने बॉलीवुड फिल्म छावा के संदर्भ में कहा कि सारा गलत इतिहास दिखाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि औरंगजेब ने कई मंदिर बनवाए और वह करूर नेता नहीं था। आजमी ने कहा कि औरंगजेब के समय भारत की सीमाएं अफगानिस्तान और बर्मा तक फैली हुई थीं। उस समय हमारी जीडीपी 24 प्रतिशत थी। भारत को सोने की चिडिय़ा कहा जाता था। क्या मुझे इन सभी चीजों को गलत कहना चाहिए? अबु आजमी के औरंगजेब पर दिए बयान पर सियासी संग्राम शुरू हो गया है। बीजेपी नेता राम कदम ने कहा कि उनका बयान दिखाता है कि उनकी कैसी मानसिकता है। उन्हें एक बार जाकर थिएटर में छावा फिल्म देखनी चाहिए, तब उन्हें पता चलेगा कि औरंगजेब ने हमारे संभाजी महाराज की हत्या की थी। उनकी हत्या के लिए किस तरह की करुरता की गई थी। उन्होंने यह भी कहा कि अबु आजमी को ऐसे बयान देने पर शर्म आनी चाहिए। बता दें कि महाराष्ट्र के कई बड़े नेताओं ने छावा फिल्म की तारीफ की है। यह फिल्म संभाजी महाराज के जीवन और मुगल साम्राज्य के खिलाफ उनके संघर्ष के बारे में है।

You may also like