57
नई दिल्ली, 26 नवंबर : संविधान दिवस पर संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करते हुए मुर्मू ने कहा कि संविधान एक जीवंत और प्रगतिशील दस्तावेज है। राष्ट्रपति ने कहा, हमारा संविधान एक जीवंत और प्रगतिशील दस्तावेज है। अपने संविधान के माध्यम से हमने सामाजिक न्याय और समावेशी विकास के लक्ष्यों को प्राप्त किया है। बता दे ं कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार को संसद के संविधान सदन में संविधान दिवस समारोह के अवसर पर भारत के संविधान को अपनाने की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर एक स्मारक सिक्का और टिकट जारी किया। इस अवसर पर राष्ट्रपति मुर्मू ने भारतीय संविधान से संबंधित दो पुस्तकों का भी विमोचन किया। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने संविधान दिवस मना रहे करोड़ों भारतीयों को बधाई दी है।