पुलिस की मुस्तैदी से ही सुखबीर बादल पर हमले की साजिश नाकाम : मुख्यमंत्री भगवंत मान

by TheUnmuteHindi
पुलिस की मुस्तैदी से ही सुखबीर बादल पर हमले की साजिश नाकाम : मुख्यमंत्री भगवंत मान

पुलिस की मुस्तैदी से ही सुखबीर बादल पर हमले की साजिश नाकाम : मुख्यमंत्री भगवंत मान
चंडीगढ़, 4 दिसंबर : श्री दरबार साहिब में अकाली दल के नेता सुखबीर ङ्क्षसह बादल पर हुए हमले के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत ङ्क्षसह मान ने बयान जारी किया है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि पंजाब पुलिस ने आज एक बड़ी घटना होने से रोक दी है। यह पंजाब पुलिस की मुस्तैदी का ही नतीजा है कि पंजाब और पंजाबियों को बदनाम करने की साजिश नाकाम हो गई है। पुलिस ने अपनी मुस्तैदी से हमलावर को मौके से ही गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की। उन्होंने कहा कि मैं पुलिस की मुस्तैदी की सराहना करता हूं, सुखबीर बादल पर हुए हमले की कड़ी निंदा करता हूं। वहीं पुलिस को घटना की तुरंत जांच कर रिपोर्ट सौंपने के सख्त निर्देश जारी कर दिए हैं। उन्होंने इस संबंधी एक पोस्ट भी सांझा किया है।

You may also like