नागपुर स्नातक सीट पर कांग्रेस के अभिजीत वंजारी की जीत, बीजेपी को RSS के गढ़ में हराया

by Manu
अभिजीत वंजारी

नागपुर, 29 अक्टूबर 2026: विधान परिषद चुनाव में कांग्रेस पर जीरो का टैग लग गया था। लेकिन आखिरकार कांग्रेस पार्टी के अभिजीत वंजारी ने महाराष्ट्र के नागपुर स्नातक सीट पर शानदार जीत दर्ज कर पार्टी पर लगे जीरो के टैग को हटा दिया है। अभिजीत वंजारी ने बीजेपी के उम्मीदवार सुधाकर कोहले को बड़े वोटों के अंतर से हराया है। और उनकी इस जीत से कांग्रेस को संजीवनी बूटी मिल गई है। अगर बात करें भाजपा की तो बीजेपी के लिए यह परिणाम नागपुर और विदर्भ क्षेत्र में अपनी राजनीतिक स्थिति की समीक्षा करने का संकेत माना जा सकता है।

नागपुर स्नातक सीट से अभिजीत वंजारी की यह लगातार दूसरी जीत है। इससे पहले 2020 में भी अभिजीत वंजारी ने नागपुर स्नातक निर्वाचन सीट से चुनाव जीता था। अभिजीत वंजारी पेशे से वकील हैं। और वंजारी की सियासी शुरुआत छात्र राजनीति से हुई थी। वंजारी 1998 से 2002 तक महाराष्ट्र प्रदेश एनएसयूआई के महासचिव रहे। और इसके बाद उन्हें महाराष्ट्र प्रदेश युवा कांग्रेस के सचिव पद की जिम्मेदारी मिली थी।

अभिजीत वंजारी को राजनीति विरासत में मिली है। वंजारी के पिता गोविंदराव मारोतराव वंजारी दक्षिण नागपुर विधानसभा क्षेत्र से दो बार विधायक रहे हैं। पिता के पदचिह्नों पर चलते हुए अभिजीत वंजारी ने भी राजनीति की राह चुनी। उनकी शिक्षा दीक्षा की बात करें तो उन्होंने राष्ट्रसंत तुकड़ोजी महाराज नागपुर विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन और विधि स्नातक की पढ़ाई की है। अभिजीत वंजारी नागपुर विश्वविद्यालय की सीनेट और प्रबंधन परिषद के सदस्य भी रह चुके हैं।

पहली पसंद के दो राउंड में कोई भी उम्मीदवार जीत के लिए जरूरी 75438 वोटों का कोटा पूरा नहीं कर सका। इसलिए चुनाव प्रक्रिया के अनुसार दूसरी पसंद का एलिमिनेशन राउंड हुआ। पहली पसंद के दो राउंड में 165906 वोटों में से 15032 वोट इनवैलिड घोषित किए गए। जबकि 150874 वोट वैलिड घोषित किए गए। दूसरी पसंद के एलिमिनेशन राउंड में भी कोई उम्मीदवार तय कोटा पूरा नहीं कर सका। इसलिए पहली और दूसरी पसंद के एलिमिनेशन राउंड को मिलाकर सबसे ज्यादा 67231 वोट पाने वाले अभिजीत वंजारी को विजेता घोषित किया गया। कोहले को 63960 वोट मिले।

ये भी देखे: यूपी MLC चुनाव: गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक सीट पर बीजेपी के ध्रुव त्रिपाठी की जीत, सपा ने लगाया गड़बड़ी का आरोप

You may also like