कांग्रेस ने कंगना रणौत का वीडियो सांझा कर दिया जवाब

by TheUnmuteHindi
कांग्रेस ने कंगना रणौत का वीडियो सांझा कर दिया जवाब

नई दिल्ली, 25 सितंबर : कांग्रेस ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर रनौत का एक बिना तारीख वाला वीडियो सांझा किया, जिसमें वह कथित तौर पर हिंदी में कह रही हैं, ‘जो कृषि कानून निरस्त किए गए हैं उन्हें वापस लाया जाना चाहिए। मुझे लगता है कि यह विवादास्पद हो सकता है। किसानों के हित में कानून वापस लाए जाएं। किसानों को खुद इसकी मांग करनी चाहिए, ताकि उनकी समृद्धि में कोई रुकावट नहीं रहे।’ कांग्रेस ने कृषि कानूनों को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद कंगना रणौत की एक टिप्पणी का हवाला देते हुए आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ पार्टी 2021 में निरस्त किए गए तीन कानूनों को वापस लाने का प्रयास कर रही है और हरियाणा इसका करारा जवाब देगा। कांग्रेस ने वीडियो के साथ एक पोस्ट में कहा, ‘किसानों पर थोपे गए तीनों काले कानून वापस लाए जाएं, यह बात भाजपा सांसद कंगना रणौत ने कही है। देश के 750 से अधिक किसान शहीद हो गए, तब जाकर मोदी सरकार जागी और ये काले कानून वापस लिए गए। इसलिए अब इसका जवाब हरियाणा में मिलेगा।

You may also like