कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने भाजपा पर साधा निशाना

हालिया जातिगत अत्याचारों की दी कुछ उदाहरणें

by TheUnmuteHindi
कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने भाजपा पर साधा निशाना

कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने भाजपा पर साधा निशाना
हालिया जातिगत अत्याचारों की दी कुछ उदाहरणें
नई दिल्ली, 31 दिसंबर : कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे कांग्रेस अध्यक्ष ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने सोशल मीडिया मंच एक्स पर कहा कि संसद में गृह मंत्री अमित शाह बाबासाहेब आंबेडकर का अपमान करते हैं और वही जातिवादी मानसिकता भाजपा-शासित राज्यों में दोहराई जा रही है। उन्होंने भाजपा की सरकार को संविधान विरोधी बताते हुए कहा कि मोदी शासन के तहत दलितों, आदिवासियों, पिछड़े वर्गों और अल्पसंख्यक समुदायों के खिलाफ अत्याचार हो रहे हैं। उन्होंने हालिया जातिगत अत्याचारों के कुछ उदाहरणों का हवाला दिया, जिनमें मध्य प्रदेश के देवास में पुलिस हिरासत में एक दलित युवक की मौत, ओडिशा के बालासोर में एक आदिवासी महिला को पेड़ से बांधकर पीटने की घटना, हरियाणा के भिवानी में एक दलित छात्रा द्वारा आत्महत्या करने की घटना, महाराष्ट्र के पालघर में एक आदिवासी महिला की मौत और उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में तीन दलित परिवारों को जातिगत हमलों के कारण पलायन करने के मामले शामिल हैं।
कहा, दलितों व आदिवासियों के खिलाफ अत्याचारों को दे रहे बढ़ावा
केंद्रीय मंत्री अमित शाह और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि ये लोग दलितों और आदिवासियों के खिलाफ जातिगत अत्याचारों को बढ़ावा दे रहे हैं। खासकर उन राज्यों में जहां भाजपा की सरकार है, जैसे हरियाणा, मध्य प्रदेश, ओडिशा, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश। उन्होंने आदिवासियों पर बढ़ रहे अत्याचार को लेकर भाजपा पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा, यह सच है कि मोदी सरकार के संविधान विरोधी शासन के तहत दलितों, आदिवासियों, पिछड़ों और अल्पसंख्यक समुदायों पर अत्याचार हो रहे हैं। जो गरीब और वंचित हैं, वे मनुवाद का शिकार हो रहे हैं। हर घंटे दलित-आदिवासी महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अपराध हो रहे है लेकिन सरकार अपने हाथ पर हाथ रखकर बैठी है। उन्होंने इन सभी बातों को लेकर भाजपा पर हमला बोला है।

You may also like