कांग्रेस पार्टी ने अपने नए मुख्यालय इंदिरा भवन का किया उद्घाटन

कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने रिबन काट किया उद्घाटन

by TheUnmuteHindi
कांग्रेस पार्टी ने अपने नए मुख्यालय इंदिरा भवन का किया उद्घाटन

कांग्रेस पार्टी ने अपने नए मुख्यालय इंदिरा भवन का किया उद्घाटन
कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने रिबन काट किया उद्घाटन
नई दिल्ली, 15 जनवरी : कांग्रेस पार्टी ने अपने नए मुख्यालय इंदिरा भवन का रिबन काटकर आज उद्घाटन किया है। जानकारी के अनुसार सोनिया गांधी ने फीता काटकर इस नए भवन का उद्घाटन किया है। इस दौरान उनके साथ कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े भी मौजूद थे। इससे पहले, कांग्रेस मुख्यालय के प्रांगण में ध्वजारोहण किया गया और नेताओं ने राष्ट्रीय गीत, राष्ट्र गान तथा ‘विजयी विश्व तिरंगा प्यारा..’ गाया। कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी ने बुधवार को पार्टी के नए मुख्यालय ‘इंदिरा भवन’ का उद्घाटन किया। पिछले करीब पांच दशक से पार्टी का मुख्यालय ‘24 अकबर रोड’ था। अब मुख्य विपक्षी दल का नया मुख्यालय ‘9ए कोटला मार्ग’ पर बनाया गया है।
कई सुविधाओं से लैस है मुख्यालय
कांग्रेस का नया मुख्यालय कई आधुनिक सुविधाओं से लैस है। बिल्डिंग के बिल्कुल बीच में रिपेप्शन बनाया गया है। ग्राउंड फ्लोर पर बाईं तरफ हाई टेक प्रेस कॉन्फ्रेंस रूम है। इसी तरफ कांग्रेस के मीडिया प्रभारी का भी दफ्तर होगा। पहली मंजिल पर कार्यक्रमों के लिए हाईटेक ऑडिटोरियम बनाए गए हैं। वहीं दूसरी, तीसरी और चौथी मंजिल पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अधिकारियों के दफ्तर होंगे। सोनिया गांधी, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे के लिए अलग दफ्तर होगा।

You may also like