कांग्रेस के नेता सुबह से शाम तक झूठ बोलकर करते हैं जनता को गुमराह : राजनाथ सिंह

by TheUnmuteHindi
कांग्रेस के नेता सुबह से शाम तक झूठ बोलकर करते हैं जनता को गुमराह : राजनाथ सिंह

कांग्रेस के नेता सुबह से शाम तक झूठ बोलकर करते हैं जनता को गुमराह : राजनाथ सिंह
नई दिल्ली, 3 अक्तूबर : ‘कांग्रेस झूठी और देश को तोडऩे वाली ताकतों का समर्थन करने वाली पार्टी है। कांग्रेस के नेता सुबह से लेकर शाम तक झूठ बोलकर जनता को गुमराह करते हैं और झूठ के सहारे वोट बटोरने की नीति पर लगे रहते हैं। यह विचार भाजपा की जन आशीर्वाद रैली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने प्रकट किए। उन्होंने कहा कि जम्मू में कांग्रेस कहती है कि धारा-370 को वापस लाएंगे, जबकि सबको पता है कि ऐसा केवल केंद्र सरकार ही कर सकती है।’ केंद्रीय मंत्री ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी अग्निवीर योजना को लेकर युवाओं को बहका रहे हैं, जबकि हरियाणा सरकार का वादा है उनको नौकरी में आरक्षण देने का। राजनाथ ने कहा कि कांग्रेस के झूठ का जवाब हरियाणा की जनता देगी।रैली में उमड़ी भीड़ को देख गदगद राजनाथ सिंह ने कहा कि पिहोवा में कमल खिलने जा रहा है और जय भगवान शर्मा डीडी विधायक बनेंगे। उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र से सांसद नवीन जिंदल हैं और भाजपा की सरकार बनने और नायब सैनी के सीएम बनने से पिहोवा में विकास की गति तेज होगी, जिससे विकास सही ढंग के साथ हो पाएगा।

You may also like