महाराष्ट्र में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पेश किए दो पोस्टर

by TheUnmuteHindi
महाराष्ट्र में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पेश किए दो पोस्टर

नई दिल्ली, 18 नवंबर : कांगे्रेस नेता राहुल गांधी ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के बीच बीजेपी के चुनावी नारे एक हैं तो सेफ हैं पर सवाल उठाया और इसे धारावी पुनर्विकास परियोजना से जोड़ते हुए गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने मुंबई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उद्योगपति गौतम अडानी पर सीधा हमला बोला। राहुल गांधी ने प्रेस वार्ता के दौरान एक अलमारी से दो पोस्टर निकाले, जो उन्होंने मीडिया के सामने पेश किए। एक पोस्टर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गौतम अडानी की तस्वीर थी, जबकि दूसरे पोस्टर में धारावी का नक्शा था। राहुल ने इन पोस्टरों को दिखाकर यह सवाल उठाया कि आखिर धारावी का भविष्य क्या होगा और क्या यह प्रोजेक्ट वाकई आम जनता की भलाई के लिए है? उनका कहना था कि धारावी के लोगों के लिए इस परियोजना में कोई लाभ नहीं है और यह सिर्फ बड़े उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए किया जा रहा है। राहुल ने आरोप लगाया कि बीजेपी के नारे एक हैं तो सेफ हैं का असली मतलब यह है कि प्रधानमंत्री मोदी और अडानी जैसे उद्योगपति एक साथ मिलकर मुंबई की जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं।

You may also like