कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने तेजस्वी यादव से की मुलाकात

राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक् में लिया हिस्सा

by TheUnmuteHindi
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने तेजस्वी यादव से की मुलाकात

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने तेजस्वी यादव से की मुलाकात
राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक् में लिया हिस्सा
नई दिल्ली, 18 जनवरी : संविधान सुरक्षा सम्मेलन में शामिल होने के लिए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी शनिवार को पटना पहुंचे। वे पटना के बापू सभागार में सामाजिक संगठनों द्वारा आयोजित सविधान सुरक्षा सम्मेलन में शामिल होंगे। जानकारी के अनुसार वरिष्ठ कांग्रेस नेता राहुल गांधी शनिवार को पटना पहुंचे। पटना पहुंते ही राहुल गांधी सीधे होटल मौर्या गए। जहां उन्होंने प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव से मुलाकात की। तेजस्वी यादव पहले से ही होटल मौर्या में मौजूद थे। जहां राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक चल रही है। राहुल गांधी के पहुंचने पर तेजस्वी यादव ने होटल के गेट पर उनका स्वागत किया। बता दें कि मौर्या होटल में आज शनिवार को राजद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक हो रही है. ये बैठक शुरू ही होने वाली थी कि राहुल गांधी की एंट्री भी मौर्या होटल में हो गयी। यहां तेजस्वी यादव भी मौजूद थे जो बैठक में शामिल होने पहुंचे थे। राहुल गांधी ने तेजस्वी यादव से मुलाकात की। तेजस्वी यादव और राहुल गांधी की मुलाकात के मायने क्या थे. इसे लेकर किसी भी दल की ओर से कोई बयान अभी नहीं आया है। हालांकि चर्चा है कि ये एक औपचारिक मुलाकात थी। दोनों ने एक-दूसरे का हाल जाना, वहीं कयास लगाए जा रहे हैं कि हाल में तेजस्वी यादव ने इंडिया गठबंधन को लेकर जो बयान दिया था उसके बाद से कांग्रेस और राजद में दूरी बढऩे के आसार लगने लगे थे। इस मुलाकात ने एक अलग संदेश देने की भी कोशिश की है।

You may also like