कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने की सफेद टी शर्ट मुहिम
लोगों को बड़ी संख्या में जुडऩे की अपील की
नई दिल्ली, 20 जनवरी : कांग्रेस के नेता राहुल गांधी ने ‘सफेद टी-शर्ट मुहिम शुरू की हैं। कांग्रेस सांसद ने कहा, मैं युवाओं और मजदूर वर्ग के साथियों से इस मुहिम में बड़ी संख्या में भाग लेने की अपील करता हूं। गांधी ने आम लोगों के अधिकारों की वकालत करते हुए रविवार को ‘सफेद टी-शर्ट मुहिम’ शुरू करने की घोषणा की और केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर गरीबों से मुंह मोडऩे का आरोप लगाया। राहुल ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लोगों से इस मुहिम का हिस्सा बनने का आग्रह किया। उन्होंने कहा, ‘यदि आप आर्थिक न्याय में विश्वास करते हैं, संपत्ति की बढ़ती असमानताओं का विरोध करते हैं, सामाजिक समानता के लिए लड़ते हैं, सभी प्रकार के भेदभाव को अस्वीकार करते हैं और हमारे देश में शांति एवं स्थिरता के लिए प्रयासरत हैं, तो सफेद टी-शर्ट पहनें और मुहिम में शामिल हों।’ राहुल ने कहा, ‘आज मोदी सरकार ने गरीबों और श्रमिक वर्ग से मुंह मोड़ लिया है।
पांच मार्गदर्शक सिद्धांतों की प्रतीक है मुहिम
उन्होंने लोगों से इस मुहिम में शामिल होने की अपील करते हुए, इसके बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त करने के लिए एक मोबाइल नंबर और एक वेबसाइट का लिंक भी साझा किया। ‘व्हाइट टी-शर्ट मूवमेंट’ (सफेद टी-शर्ट मुहिम) की वेबसाइट के अनुसार, सफेद टी-शर्ट पार्टी के पांच मार्गदर्शक सिद्धांतों — करुणा, एकता, अहिंसा, समानता और सभी के लिए प्रगति — का प्रतीक है।उन्होंने कहा, ‘ऐसे में हम सभी की जिम्मेदारी है कि हम उन्हें न्याय और अधिकार दिलाने के लिए आवाज उठाएं।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने की सफेद टी शर्ट मुहिम
लोगों को बड़ी संख्या में जुडऩे की अपील की
58