कांग्रेस ने राजा वडिंग की पत्नी अमृता वडिंग को दिया टिकट

by TheUnmuteHindi
कांग्रेस ने राजा वडिंग की पत्नी अमृता वडिंग को दिया टिकट

लुधियाना, 23 अक्तूबर : पंजाब की चार सीटों पर उप चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी द्वारा अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए गए हैं। इन उम्मीदवारों में कांग्रेस ने गिद्दड़बाहा से पंजाब कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वडिंग की पत्नी अमृता वडिंग को टिकट दी है। अमृता वडि़ंग ने कंप्यूटर एप्लीकेशन में मास्टर्स किया हुआ है। डेरा बाबा नानक से गुरदासपुर के सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा की पत्नी जतिंदर कौर को प्रत्याशी बनाया है। होशियारपुर की चब्बेवाल सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र से जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट रंजीत कुमार और बरनाला से नए चेहरे कुलदीप सिंह ढिल्लों को टिकट दी है। ढिल्लों बरनाला के जिला कांग्रेस कमेटी के प्रधान हैं। गौरतलब है कि सत्तासीन आम आदमी पार्टी कुछ दिन पहले ही चारों सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर चुकी है। उसने डेरा बाबा नानक से गुरदीप सिंह रंधावा, चब्बेवाल से ईशांक चब्बेवाल, गिद्दड़बाहा से हरदीप सिंह ढिल्लों और बरनाला से हरिंदर सिंह धालीवाल को प्रत्याशी बनाया है। अब इन चुनावों को लेकर मुकाबला टक्कर का होने वाला है।

You may also like