कांग्रेस ने उदय भानु चिब को युवा कांग्रेस अध्यक्ष किया नियुक्त

by TheUnmuteHindi
कांग्रेस ने उदय भानु चिब को युवा कांग्रेस अध्यक्ष किया नियुक्त

नई दिल्ली, 23 सितंबर : कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े ने तत्काल प्रभाव से उदय भानु चिब को भारतीय युवा कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया है। चिब जम्मू के पलौरा के निवासी हैं और कांग्रेस नेता हरि सिंह चिब के बेटे हैं। कांग्रेस ने रविवार को श्रीनिवास बीवी को हटाकर उदय भानु चिब को भारतीय युवा कांग्रेस (आईवाईसी) का अध्यक्ष नियुक्त किया। श्रीनिवास पांच साल से अधिक समय तक अध्यक्ष रहे। चिब अब तक आईवाईसी के महासचिव थे। वह जम्मू-कश्मीर प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष रह चुके हैं।

You may also like