पंजाब के चार विधानासभा चुनावों में कांग्रेस व आप में टक्कर

by TheUnmuteHindi
पंजाब के चार विधानासभा चुनावों में कांग्रेस व आप में टक्कर

पंजाब के चार विधानासभा चुनावों में कांग्रेस व आप में टक्कर
चंडीगढ़, 23 नवंबर : पंजाब में चार विधानसभा चुनावों की गिनती को लेकर आप और कांग्रेस में कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। जानकारी के अनुसार जारी मतगणना के शुरुआती रुझानों के अनुसार आम आदमी पार्टी (आप) गिद्दड़बाहा और चब्बेवाल सीट पर आगे है जबकि कांग्रेस डेरा बाबा नानक और बरनाला सीट पर बढ़त बनाए हुए है। चब्बेवाल में, ‘आप’ के इशांक कुमार चब्बेवाल ने अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। पांचवें दौर की मतगणना के बाद वह अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी और कांग्रेस उम्मीदवार रंजीत कुमार से 8,508 मतों से आगे हैं। भाजपा के सोहन सिंह ठंडल तीसरे स्थान पर हैं। गिद्दड़बाहा में ‘आप’ के हरदीप सिंह डिम्पी ढिल्लों दो दौर की मतगणना के बाद अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी और कांग्रेस उम्मीदवार अमृता वडि़ंग से 1,699 मतों से आगे हैं। अमृता पंजाब कांग्रेस प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वडि़ंग की पत्नी हैं। भाजपा उम्मीदवार और पंजाब के पूर्व वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल तीसरे स्थान पर हैं। डेरा बाबा नानक और बरनाला विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस और ‘आप’ के बीच कड़ी टक्कर है, जिसको लेकर गिनती जारी है।

You may also like