नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी के ‘500 करोड़ सूटकेस’ वाले बयान पर हाईकमान तक शिकायत

by Manu
नवजोत सिंह सिद्धू

चंडीगढ़, 08 दिसंबर 2025: पंजाब कांग्रेस में आंतरिक कलह ने फिर जोर पकड़ लिया है। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी डॉ. नवजोत कौर सिद्धू के विवादित बयान ने हंगामा मचा दिया। उन्होंने दावा किया कि पंजाब में मुख्यमंत्री बनने के लिए ‘500 करोड़ रुपये का सूटकेस’ देना पड़ता है। इस बयान से विपक्ष ने कांग्रेस पर हमला बोला तो पार्टी के कई नेता नाराज हो गए।

कांग्रेस के अंदर भी बवाल मच गया। कई वरिष्ठ नेता डॉ. नवजोत कौर के बयान से खफा हैं। वे कहते हैं कि पिछले चुनावों में इसी तरह की खींचतान से पार्टी को नुकसान हुआ। अब अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने हाईकमान से शिकायत की है। वड़िंग ने आरोपों को पूरी तरह बेबुनियाद बताया। उन्होंने कहा कि न तो किसी ने 500 करोड़ दिए और न ही पार्टी में ऐसी कोई बात है। वड़िंग ने हाईकमान से सिद्धू परिवार पर कार्रवाई की मांग की।

सिद्धू की वापसी की शर्त CM चेहरा

डॉ. नवजोत कौर ने शनिवार को राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया से मिलने के बाद पत्रकारों से कहा। उन्होंने सिद्धू की राजनीतिक वापसी पर साफ शर्त रखी। अगर कांग्रेस 2027 विधानसभा चुनावों के लिए सिद्धू को आधिकारिक रूप से मुख्यमंत्री चेहरा घोषित करती है तो वे सक्रिय राजनीति में लौटेंगे। वरना वे बाहर अच्छा कमा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारे पास किसी पार्टी को देने के लिए पैसे नहीं हैं। हम पंजाब को सुनहरा राज्य बना सकते हैं।

ये भी देखे: राजा वड़िंग ने साफ़ किया इस्तीफ़े का झूठ, प्रदेश कांग्रेस प्रधान पद पर बने रहेंगे

You may also like