कामेडियन कबीर सिंह का हुआ निधन

by TheUnmuteHindi
कामेडियन कबीर सिंह का हुआ निधन

कामेडियन कबीर सिंह का हुआ निधन
नई दिल्ली, 7 दिसंबर : जाने माने भारतीय कामेडियन कबीर ङ्क्षसह का अचानक निधन होने के कारण, उनके लाखों फैंस में काफी मायूसी और गम का माहौल है। जानकारी के अनुसार अमेरिकाज गॉट टैलेंट सीजन 16 में अपने प्रदर्शन के लिए मशहूर कॉमेडियन कबीर सिंह अब इस दुनिया में नहीं रहे। 39 साल की उम्र में उनका निधन हो गया। उनकी अचानक मौत की खबर ने फैंस को बेहद गहरा सदमा दे दिया है। कॉमेडियन ने 2021 में ‘अमेरिकाज गॉट टैलेंट’ से जबरदस्त नेम फेम हासिल किया था, जहां उन्होंने भारत का नाम रोशन कर अपनी अलग पहचान बनाई थी सिंह के करीबी दोस्त और साथी कॉमेडियन जेरेमी करी ने फेसबुक पर सिंह के निधन की खबर की घोषणा की। उनके अनुसार, अधिकारियों ने अभी तक सिंह की मौत का कारण निर्धारित नहीं किया है और वे विष विज्ञान के परिणामों की प्रतीक्षा कर रहे हैं। करी ने फेसबुक पर लिखा- यह बताते हुए मुझे बहुत दुख हो रहा है कि कबीर सिंह का निधन हो गया है। वह अपनी नींद में शांतिपूर्वक चल बसे और यह मेरी अब तक की सबसे विनाशकारी पोस्ट है। उनके निधन के कारण फैँस में काफी मायूसी है।

You may also like