यूपी,13 जुलाई,2025: उत्तर प्रदेश के युवाओं के लिए राहत भरी ख़बर सामने आई है। बतादें की 18 साल के युवा अब बिना ब्याज के 5 लाख तक का लोन ले सकते हैं। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना में जल्द ही बदलाव होंगे।
उत्तर प्रदेश में 18 साल के युवा अब 5 लाख रुपये तक का बिना किसी ब्याज़ के लोन ले पाएंगे। योगी सरकार ने सीएम युवा योजना में न्यूनतम उम्र 21 साल से घटाकर 18 साल करने का फैसला लिया है। जिससे 18 साल के युवा भी ब्याज मुक्त लोन ले पाएंगे।
18 साल से 21 साल के युवा भी ले सकेंगे लाभ
मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान में जल्द ही बड़ा बदलाव होगा। जिसके बाद योजना से इंटर पास युवाओं को भी जोड़ा जा सकेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने योजना का दायरा बढ़ाने का बड़ा फैसला लिया है। जिससे 18 साल से 21 साल के बीच वाले युवा भी इसमें शामिल हो सकें।
यह भी पढ़े: UP News: धर्मनगरी अयोध्या की सुरक्षा व्यवस्था परखने पहुँचे पीएसी के ADG