वाराणसी, 11 दिसंबर 2025: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को काशी पहुंचेंगे। वे मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की समीक्षा करेंगे। विभिन्न विकास परियोजनाओं पर भी चर्चा होगी।
इससे पहले बुधवार को स्मार्ट सिटी सभागार में विभागीय बैठक हुई। महापौर अशोक कुमार तिवारी और नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने बैठक की अध्यक्षता की।
महापौर ने सभी जोनल अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए। मुख्यमंत्री के आदेश पर शहर में अवैध रूप से रह रहे घुसपैठियों की जांच पूरी तरह सही तरीके से हो। इसकी विस्तृत रिपोर्ट जिला प्रशासन को सौंपी जाए।
उन्होंने चेतावनी दी कि इस काम में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। अधिकारियों को तुरंत कार्रवाई शुरू करने को कहा गया।
बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर भी चर्चा हुई। शहर को साफ सुथरा और सुरक्षित बनाने पर जोर दिया गया। सीएम के दौरे को देखते हुए सभी तैयारी पूरी करने के निर्देश दिए गए।
ये भी देखे: उत्तर प्रदेश वर्ष 2027 तक गरीबी मुक्त प्रदेश बनेगा – मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ