लखनऊ, 25 जुलाई 2025: लखनऊ में शुक्रवार (25 जुलाई 2025) को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ऊर्जा विभाग की अहम बैठक बुलाई। दोपहर 3:30 बजे अपने सरकारी आवास पर वह विभाग की समीक्षा करेंगे, जिसमें सभी वरिष्ठ अधिकारियों को शामिल होने के लिए कहा गया है।
बैठक का मुख्य मकसद प्रदेश में लगातार मिल रही बिजली कटौती की शिकायतों पर चर्चा करना है। गुरुवार को ऊर्जा मंत्री एके शर्मा का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वह बिजली विभाग के अधिकारियों पर नाराजगी जाहिर करते दिखे।
दरअसल, उत्तर प्रदेश में बिजली कटौती की समस्या लंबे समय से बनी हुई है और इसे दूर करने के लिए ठोस कदम उठाने की जरूरत है। सीएम योगी इस समीक्षा बैठक में इस मुद्दे पर गहन मंथन करेंगे ताकि लोगों को निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके।
ये भी देखे: Yoga Day: गोरखपुर में सीएम योगी ने किया सामूहिक योगाभ्यास, योग को लेकर कही ये बात