CM मोहन यादव ने बढ़ाई लाडली बहना योजना की राशि, कर दिया बड़ा ऐलान

by Manu
लाडली बहना योजना

भोपाल, 19 जून 2025: Ladli Behna Yojana: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गुरुवार (19 जून 2025) को एक बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि इस साल दिवाली से लाडली बहना योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 1,500 रुपये दिए जाएंगे। अभी इस योजना में महिलाओं को 1,250 रुपये मिल रहे हैं।

हाल ही में सीएम यादव ने योजना की तीसरी किस्त जारी की थी, जब उन्होंने संकेत दिया था कि जल्द ही इस राशि को बढ़ाया जाएगा। साथ ही, उन्होंने रक्षाबंधन के मौके पर 1,250 रुपये के अलावा 250 रुपये अतिरिक्त देने की घोषणा भी की थी। यानी जुलाई 2025 में पात्र महिलाओं को 1,500 रुपये मिलेंगे।

16 जून को जबलपुर में योजना की 25वीं किस्त जारी करते हुए सीएम ने कहा था कि उनकी सरकार अगले पांच साल तक इस योजना को और मजबूत करेगी और राशि को धीरे-धीरे बढ़ाकर 3,000 रुपये तक ले जाएगी।

लाडली बहना योजना को 2023 में विधानसभा चुनाव से पहले तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुरू किया था। राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि इस योजना ने मध्य प्रदेश में बीजेपी की सत्ता में वापसी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। यह योजना राज्य की महिलाओं के बीच बेहद लोकप्रिय है और अब इसकी राशि बढ़ाने की घोषणा से बीजेपी को और सियासी मजबूती मिलने की उम्मीद है।

ये भी देखे: SEHORE: केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के काफिले की गाड़ी पलटी

You may also like