सीएम भगवंत मान आज अमित शाह से करेंगे मुलाकात, बाढ़ पीड़ितों को मिलेंगे राहत चेक

by Manu
भगवंत मान अमित शाह

चंडीगढ़, 30 सितंबर 2025: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने विधानसभा के विशेष सत्र में कई बड़ी घोषणाएं की हैं। बाढ़ प्रभावित परिवारों के लिए राहत की सांस देने का काम करेंगी। उन्होंने बताया कि मंगलवार को दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करेंगे। इस दौरान राज्य की सुरक्षा और विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि सरकार दिवाली से पहले हर बाढ़ पीड़ित तक सहायता पहुंचाने के लिए पूरी तरह कमर कस चुकी है। 15 अक्टूबर से बाढ़ प्रभावित लोगों को मुआवजे के रूप में राहत चेक बांटना शुरू हो जाएगा। इसमें फसल, मवेशी और घरेलू सामान के नुकसान की भरपाई शामिल है।

मान ने जोर देकर कहा, “हमारा लक्ष्य है कि कोई भी परिवार अकेला न पड़े। बाढ़ ने जो दुख दिया है, उसकी भरपाई हम करेंगे।”

ये भी देखे: तरनतारन उपचुनाव से पहले CM मान की विकास रैली, 3 अक्टूबर को करेंगे दौरा

You may also like