चंडीगढ़, 16 जनवरी 2026: चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री आवास के बाहर जुटे भाजपा नेताओं और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की हुई। प्रदर्शन और नारेबाजी के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कई वरिष्ठ नेताओं को हिरासत में ले लिया।
हिरासत में लिए गए प्रमुख नेताओं में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़, केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी शर्मा और अन्य शामिल हैं। भाजपा नेताओं का आरोप था कि राज्य में कानून-व्यवस्था पूरी तरह बिगड़ चुकी है और अपराधियों का नेटवर्क लगातार मजबूत हो रहा है। वे शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखने के लिए पहुंचे है।
केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू ने हिरासत में लिए जाने के बाद आरोप लगाया कि सरकार बाहरी हस्तक्षेप के सहारे प्रदेश चला रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता पंजाब के हित में हर स्तर पर संघर्ष जारी रखेंगे। नेताओं ने यह भी दावा किया कि सरकार विरोध की आवाज को दबाने के लिए पुलिस बल का दुरुपयोग कर रही है।
भाजपा ने कहा है कि आने वाले दिनों में राज्यभर में विरोध प्रदर्शन और तेज किए जाएंगे।
ये भी देखे: PUNJAB BREAKING: पूर्व सांसद जगमीत बराड़ और ओंकार सिद्धू सहित कई बड़े नेता बीजेपी में शामिल