पटना, 13 जनवरी 2026: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंगलवार को मकर संक्रांति के अवसर पर उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा द्वारा आयोजित विशेष कार्यक्रम में शामिल हुए। 3 एम. स्ट्रैंड रोड स्थित इस कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत एवं अभिनंदन किया।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्वामी विवेकानंद और भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, जल संसाधन एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय, लघु जल संसाधन मंत्री संतोष कुमार सुमन, विधायक श्याम रजक सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मकर संक्रांति के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व सूर्य देव की कृपा और नवीन ऊर्जा का प्रतीक है। उन्होंने सभी से एकता, सद्भाव और सकारात्मकता के साथ आगे बढ़ने की अपील की।
ये भी देखे: पटना में ठंड के बीच नीतीश कुमार का सरप्राइज दौरा, जदयू कार्यालय पहुंचे, संगठन को दिए नए निर्देश