BRICS सम्मेलन में चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग नहीं लेंगे हिस्‍सा, जाने वजह?

by Manu
शी चिनफिंग

बीजिंग, 2 जुलाई 2025: ब्राजील के रियो डी जेनेरियो में 5 से 8 जुलाई तक होने वाले 17वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग हिस्सा नहीं लेंगे। उनकी जगह चीन के प्रधानमंत्री ली क्यांग इस सम्मेलन में शामिल होंगे। चीनी विदेश मंत्रालय ने बुधवार को इसकी पुष्टि की।

चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग ने एक प्रेस ब्रीफिंग में बताया कि ली क्यांग ब्राजील में होने वाले इस अहम सम्मेलन में चीन का प्रतिनिधित्व करेंगे। हालांकि, उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि शी चिनफिंग ने सम्मेलन में शामिल न होने का फैसला क्यों लिया। माओ ने यह जरूर उल्लेख किया कि शी अपने 12 साल के कार्यकाल में कभी भी ब्रिक्स सम्मेलन से अनुपस्थित नहीं रहे।

ब्रिक्स समूह में ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका शामिल हैं, और हाल ही में मिस्र, इथियोपिया, ईरान, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात को जोड़कर इसका विस्तार किया गया है। इस सम्मेलन में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी हिस्सा लेंगे, जो वैश्विक मुद्दों पर चर्चा के लिए एक महत्वपूर्ण मंच होगा।

ये भी देखे: अफगानिस्तान तक CPEC का होगा विस्तार, चीन, पाक और तालिबान के विदेश मंत्री के बैठक में फैसला

You may also like