चीन की ग्रेगोरिया मारिस्का तुनजुंग को भारत की मालविका बंसोड़ ने हराया

by TheUnmuteHindi
चीन की ग्रेगोरिया मारिस्का तुनजुंग को भारत की मालविका बंसोड़ ने हराया

नई दिल्ली, 19 सितंबर : चीन ओपन सुपर 100 बैडमिंटन टूर्नामेंट के महिला एकल के पहले दौर में पेरिस ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता ग्रेगोरिया मारिस्का तुनजुंग को भारत की मालविका बंसोड़ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गेम में हराया। दुनिया की 43वें नंबर की खिलाड़ी ने पहले गेम में तीन गेम प्वाइंट बचाए और इंडोनेशिया की दुनिया की सातवें नंबर की खिलाड़ी तुनजुंग को 46 मिनट में 26-24, 21-19 से हराकर अपने करियर की सबसे बड़ी जीत दर्ज की। बाइस साल की मालविका अगले दौर में राष्ट्रमंडल खेलों की दो बार की पदक विजेता क्रिस्टी गिल्मोर से भिड़ेंगी।

You may also like