टैरिफ के तनाव के बीच भारत से रिश्ते सुधारने में लगा चीन

by TheUnmuteHindi
टैरिफ के तनाव के बीच भारत से रिश्ते सुधारने में लगा चीन

चंडीगढ़, 16 अप्रैल : अमेरिका से ट्रेड वॉर के बीच चीन ने भारत के लिए बड़ा कदम उठाया है। चीन ने भारतीय नागरिकों को बड़ी संख्या में वीजा जारी किए हैं। बता दें कि अमेरिका के साथ बढ़ते टैरिफ तनाव के बीच चीन ने भारत के साथ रिश्ते सुधारने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। चीन ने भारतीय नागरिकों के लिए वीजा नियमों में कई महत्वपूर्ण ढीलें दी हैं। चीनी दूतावास के अनुसार, 1 जनवरी से 9 अप्रैल 2025 तक भारत में स्थित चीनी दूतावास और वाणिज्य दूतावासों ने भारतीय नागरिकों को 85,000 से अधिक वीजा जारी किए हैं। चीनी राजदूत शू फेइहोंग ने ङ्ग पर पोस्ट कर कहा, हम चाहते हैं कि और अधिक भारतीय नागरिक चीन आएं और यहां की खुली, सुरक्षित, जीवंत और मैत्रीपूर्ण संस्कृति का अनुभव करें।

वीजा नियमों भारतीयों को दी ढील

भारतीय यात्रियों के लिए वीजा नियमों में ढील दी गई है। चीन सरकार ने भारत और चीन के बीच यात्रा को आसान बनाने के लिए कुछ बदलाव किए हैं। अब भारतीय लोग बिना ऑनलाइन अपॉइंटमेंट लिए सीधे वीजा सेंटर पर जाकर वीजा के लिए अप्लाई कर सकते हैं। पहले ऑनलाइन अपॉइंटमेंट लेना जरूरी था। जो लोग थोड़े समय के लिए चीन जा रहे हैं, उन्हें बायोमेट्रिक डेटा (जैसे फिंगरप्रिंट) देने की जरूरत नहीं है। इससे वीजा जल्दी मिल जाएगा। चीनी वीजा अब कम कीमत पर मिल सकता है। इससे ज़्यादा भारतीय लोग चीन जा सकेंगे। वीजा मिलने में लगने वाला समय भी कम हो गया है।

You may also like