मणिपुर की हिंसा के लिए मुख्यमंत्री का बयान आया सामने

कहा, पूरा वर्ष रहा काफी दुर्भागपूर्ण

by TheUnmuteHindi
मणिपुर की हिंसा के लिए मुख्यमंत्री का बयान आया सामने

मणिपुर की हिंसा के लिए मुख्यमंत्री का बयान आया सामने
कहा, पूरा वर्ष रहा काफी दुर्भागपूर्ण
नई दिल्ली, 31 दिसंबर : मणिपुर के लिए 2024 का वर्ष पूरी तरह खराब रहा है क्योंकि मणिपुर में फैली हिंसा के कारण लोगों ने बहुत कुछ भोगा है। बीते दिन कुछ लोगों ने भी हमला किया है। इस संबंधी अधिकारियों ने बताया कि पहाड़ी इलाकों से हथियारबंद लोगों ने सनसाबी गांव और आस-पास के इलाकों में अंधाधुंध गोलीबारी और बम फेंकना शुरू कर दिया। सोमवार को मणिपुर पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया था कि प्रतिबंधित संगठन पीआरईपीएके के दो आतंकवादियों को जबरन वसूली में उनकी कथित संलिप्तता के लिए मणिपुर के इंफाल पश्चिम जिले में गिरफ्तार किया गया है। उनके कब्जे से तीन मोबाइल फोन और 12 मांग पत्र भी जब्त किए गए हैं।
मुख्यमंत्री ने हिंसा के लिए मांगी माफी
अब मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने राज्य में पिछले एक साल से जारी हिंसा के लिए माफी मांगी है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि आने वाले साल में राज्य में शांति बहाल होगी। बीरेन सिंह ने कहा, ये पूरा साल काफी दुर्भाग्यपूर्ण रहा। 3 मई के बाद से राज्य में जो कुछ भी हो रहा है, उसके लिए मैं राज्य के लोगों से माफी मांगना चाहता हूं। कई लोगों ने अपनों को खो दिया। कई ने घर छोड़ दिया। मुझे इस बात का दुख है। मैं माफी मांगता हूं। बीते शुक्रवार को इंफाल ईस्ट जिले में दो गांवों में बंदूक और बम से हमला किया गया था। इसमें कोई घायल नहीं हुआ, लेकिन स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई थी।

You may also like