मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज देखेंगे द साबरमती रिपोर्ट

by TheUnmuteHindi
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज देखेंगे द साबरमती रिपोर्ट

नई दिल्ली, 21 नवंबर : गोधरा कांड पर बनी विक्रांत मेसी की फिल्म द साबरमती रिपोर्ट रिलीज हो चुकी है, जिसको लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी आज द साबरमती एक्सप्रेस फिल्म देखेंगे। बता दें कि भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर द्वारा प्रत्येक विधानसभाओं के कार्यकर्ताओं को 21 , 22 , 23 नवंबर को फ्री दिखाने की व्यवस्था की गई है। महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने आलमबाग बस स्टैंड गेटवे मॉल पर आयोजित होने वाले शो को दिखाने के लिए कार्यकर्ताओं के लिए फ्री टिकट की व्यवस्था की है। सीएम योगी सुबह 11.30 बजे लखनऊ के फीनिक्स प्लासियो माल में फिल्म देखेंने पहुंचेगे। वहीं 21 नवंबर को महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी 12 से 3 बजे के शो में कैंट पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ फिल्म देखेंगे। इसके बाद 3 से 6 बजे में सरोजिनी नगर विधानसभा कार्यकर्ताओं को फ्री मूवी दिखाने की व्यवस्था की गई है। इसी प्रकार 22 तारीख को पूर्व और मध्य और 23 तारीख को उत्तर व पश्चिम विधानसभा के कार्यकर्ता फिल्म देखने जाएंगे। इस फिल्म को लेकर लोगों में भी काफी उत्साह है।

You may also like