मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया प्रयागराज का दौरा
कार्यांे को लेकर अधिकारियों के साथ की बैठक
नई दिल्ली, 31 दिसंबर : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज प्रयागराज पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया। बता दें कि महाकुंभ को लेकर प्रयागराज रेल मंडल ने अपनी लगभग सभी तरह की प्लानिंग और तैयारियां पूरी कर ली हैं। इसके साथ ही मुख्य स्नान पर्वों जैसे मकर संक्रांति, मौनी अमावस्या, वसंत पंचमी और माघी पूर्णिमा के दिन आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या के हिसाब से प्रयागराज रेल मंडल के सभी स्टेशनों पर प्रवेश और निकास के प्लान तैयार कर लिए गए हैं। स्टेशन परिसर में श्रद्धालुओं को किसी तरह की अफरा-तफरी और समस्याओं से बचाने के लिए अलग रास्ते बनाए गए हैं।
इस मौके सीएम योगी आदित्यनाथ सबसे पहले उन्होंने नैनी स्थित बायो सीएनजी प्लांट का अनावरण किया एवं फाफामऊ स्थित स्टील ब्रिज का शुभारंभ किया। इसके बाद महाकुंभ कार्यों का निरीक्षण किया। घाटों की स्थिति देखी और गंगाजल का आचमन भी किया । बड़े हनुमान मंदिर में मत्था टेकने के बाद मेला प्राधिकरण के सभागार में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने बहुत समय से संतों द्वारा शाही स्नान के नए नामकरण की मांग का स्मरण कराया । साथ ही घोषणा कि महाकुंभ में शाही स्नान अब अमृत स्नान के नाम से जाने जाएंगे।
200 सडक़ों का कार्य हुआ पूरा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज अधिकारियों के साथ बैठक में हिस्सा भी लिया। इस बैठक के दौरान कुंभ मेला अधिकारी विजय किरन आनंद ने महाकुंभ के कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि लगभग 200 सडक़ों का कार्य पूरा हुआ है। इसमें फ्लाईओवर के कार्य भी शामिल हैं। शहर और बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन पर होल्डिंग एरिया बनाने का काम पूरा हो चुका है। मेला क्षेत्र में दो से तीन किलोमीटर पर पार्किंग का कार्य किया गया है,पांटून ब्रिज 30 की संख्या में बनाए गए हैं, 28 पूरी तरह से तैयार हैं। 12 किलोमीटर का अस्थाई घाट भी बनकर तैयार है, चकर्ड प्लेट 530 किलोमीटर के दायरे में बिछाई जा चुकी है। अधिकारियेां ने कहा कि लोगों की सुविधा को देखते हुए कार्यांे को तीव्र गति के साथ चलाया जा रहा है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया प्रयागराज का दौरा
कार्यांे को लेकर अधिकारियों के साथ की बैठक
79