माघ मेला-2026 का आधिकारिक लोगो जारी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया जारी

by Manu
माघ मेला logo

चंडीगढ़, 11 दिसंबर 2025: माघ मेले के इतिहास में पहली बार मुख्यमंत्री स्तर से आधिकारिक लोगो जारी किया गया। यह लोगो आध्यात्मिकता ज्योतिष संस्कृति और सनातन परंपरा को एक साथ दर्शाता है। लोगो तीर्थराज प्रयाग की दिव्यता दिखाता है। संगम की तपोभूमि पर माघ मास के अनुष्ठानों की आध्यात्मिक महत्ता को कलात्मक रूप में प्रस्तुत करता है।

लोगो के केंद्र में सूर्य और चंद्रमा की 14 कलाओं का चित्रण हुआ है। यह भारतीय ज्योतिष के अनुसार सूर्य चंद्रमा और नक्षत्रों की सटीक स्थिति दर्शाता है। इसी ज्योतिषीय गणना से माघ मास निर्धारित होता है। सूर्य मकर राशि में प्रवेश करता है। पूर्णिमा के दौरान चंद्रमा माघी या अश्लेषा-पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र के समीप होता है। तब माघ मेला पड़ता है। यह समय आध्यात्मिक ऊर्जा के उदय का विशेष काल माना जाता है।

लोगो में दिखाई 14 चंद्र कलाएं मानसिक ऊर्जा का प्रतीक हैं। ये मनोवैज्ञानिक संतुलन और आध्यात्मिक साधना दर्शाती हैं। माघ मास में शुक्ल पक्ष की वृद्धि साधना और तपस्या के लिए श्रेष्ठ होती है।

ये भी देखे: उत्तर प्रदेश वर्ष 2027 तक गरीबी मुक्त प्रदेश बनेगा – मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

You may also like