मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

by Manu
योगी आदित्यनाथ

लखनऊ, 29 मई 2025: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि के अवसर पर आज विधान भवन परिसर में उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, देश के पूर्व प्रधानमंत्री और किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह जी की पावन पुण्यतिथि है। वह 29 मई, 1987 को अपनी नश्वर काया से मुक्त होकर दिवंगत हुए। पूरा भारत चौधरी चरण सिंह को उनके भूमि सुधार, हदबन्दी कानून को लागू करने और ग्रामीण विकास कार्यों के लिए तथा अन्नदाता किसानों के मसीहा के रूप में आदर के साथ स्मरण करता है। यह उत्तर प्रदेश का सौभाग्य है कि चौधरी साहब का सान्निध्य प्रदेशवासियों को एक लम्बे समय तक मिला।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री और उप प्रधानमंत्री के साथ ही, गृह और वित्त जैसे मंत्रालयों का दायित्व का निर्वहन भी चौधरी चरण सिंह जी ने किया था। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में राज्य में भूमि सुधार, ग्रामीण विकास व शासन की शुचिता और पारदर्शिता के लिए चौधरी चरण सिंह जी ने जो कदम उठाए थे, उसकी गूंज आज भी हमारे गांवों में किसानों और समाज के प्रत्येक तबके के माध्यम से सुनाई देती है।

ये भी देखे: अयोध्या: सीएम योगी ने रामलला और हनुमानजी के दर्शन किए, मंदिर निर्माण की प्रगति जांची

You may also like