मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने की मुक्केबाज दीपाली थापा से भेंट

by TheUnmuteHindi
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने की मुक्केबाज दीपाली थापा से भेंट

नई दिल्ली, 4 नवंबर : दुबई के अबू धाबी में सितम्बर में आयोजित एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में युवा मुक्केबाज दीपाली थापा ने 33 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक जीता है। इसके लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनसे मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में भेंट की। नैनीताल की दीपाली ने दुबई के अबू धाबी में सितम्बर में आयोजित एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप जीती। मुख्यमंत्री ने दीपाली को उनकी इस उपलब्धि के लिए बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। इस अवसर पर दीपाली के पिता रणजीत सिंह थापा, खेल निदेशक प्रशांत आर्य एवं सहायक निदेशक खेल संजीव पौरी मौजूद थे।

You may also like