नई दिल्ली, 9 सितंबर : मुख्यमंत्री नीतिश कुमार ने आज जहां 534 मोबाईल पशु चिकित्सा इकाईयों (वाहनों) को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, वहां ही मोबाइल पशु चिकित्सा कॉल सेंटर के शिलापट्ट का अनावरण कर उदघाटन भी किया। मुख्यमंत्री ने बिहार पशुपालक एप्प एवं किसान पशुपालक एप्प का लोकार्पण किया। पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग की प्रधान सचिव डॉ. एन विजयलक्ष्मी ने मुख्यमंत्री को पौधा भेंटकर उनका अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने इसके पूर्व मोबाइल पशु चिकित्सा इकाइयों का मुआयना कर इनमें उपलब्ध करायी गई सुविधाओं एवं पशुपालकों को प्रदान की जाने वाली सेवाओं के संबंध में अधिकारियों से जानकारी ली। इन सभी 534 मोबाइल पशु चिकित्सा इकाइयों (वाहनों) एवं मोबाइल पशु चिकित्सा कॉल सेंटर का उदेश्य पशुपालकों के द्वार पर पशु चिकित्सा (डोर स्टेप पशु चिकित्सा सेवा) सुविधा उपलब्ध कराना है।
मुख्यमंत्री नीतिश कुमार ने मोबाइल पशु चिकित्सा वाहनों को दी हरी झंडी
81