मुख्यमंत्री नीतिश कुमार ने 109 मुफत औषधि वाहनों को दी हरी झंडी

by TheUnmuteHindi
मुख्यमंत्री नीतिश कुमार ने 109 मुफत औषधि वाहनों को दी हरी झंडी

मुख्यमंत्री नीतिश कुमार ने 109 मुफत औषधि वाहनों को दी हरी झंडी
नई दिल्ली, 12 दिसंबर : मुख्यमंत्री नीतिश कुमार ने आज कुल 109 मुफ्त औषधि वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री को विकास आयुक्त सह स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने हरित पौधा भेंट कर स्वागत किया। बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज 01 अणे मार्ग से स्वास्थ्य विभाग के मुफ्त औषधि वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इन वाहनों के माध्यम से नि:शुल्क औषधि वितरण एवं स्वास्थ्य सेवाओं में और बेहतरी आएगी। इस अवसर पर उप-मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, विकास आयुक्त सह स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यपालक निदेशक सुहर्ष भगत सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे। उन्होंने कहा किइससे लोगों को काफी सहायता प्राप्त होगी।

You may also like