मकर संक्रांति पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने चिराग और चेतन की दही-चूड़ा भोज कार्यक्रमों में लिया हिस्सा

by Manu
Nitish Kumar chirag paswan

पटना, 15 जनवरी 2026: मकर संक्रांति के पावन अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को दो अलग-अलग दही-चूड़ा भोज कार्यक्रमों में शिरकत की। सबसे पहले मुख्यमंत्री गर्दनीबाग स्थित 12/20 मंत्री एन्क्लेव में जदयू विधायक चेतन आनंद के आवास पर आयोजित दही-चूड़ा भोज में पहुंचे। इस मौके पर चेतन आनंद ने मुख्यमंत्री को प्रतीक चिन्ह भेंट कर उनका अभिनंदन किया। कार्यक्रम में जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, सांसद लवली आनंद, विधायक श्याम रजक, विधायक रत्नेश सादा, पूर्व सांसद आनंद मोहन सहित जदयू के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

इसके बाद मुख्यमंत्री 1-व्हीलर रोड, शहीद पीर अली खां मार्ग स्थित लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रदेश कार्यालय में आयोजित दही-चूड़ा भोज कार्यक्रम में शामिल हुए। लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

मुख्यमंत्री ने पूर्व केंद्रीय मंत्री दिवंगत रामविलास पासवान के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री संजय कुमार सिंह, सांसद अरुण भारती, विधायक मुरारी प्रसाद गौतम, जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, विधान पार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ गांधीजी सहित अन्य जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता और गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

ये भी देखे: मकर संक्रांति पर उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा के घर पर चूड़ा-दही का भोज, नीतीश कुमार पहुंचे

You may also like