फरीदाबाद के सूरजकुंड में सीएम नायब सिंह सैनी ने अफ्रीकी राजदूतों से की मुलाकात

by Manu
Haryana news

फरीदाबाद, 13 फ़रवरी 2026: हरियाणा सरकार ने शुक्रवार को सूरजकुंड में अफ्रीकी देशों के साथ महत्वपूर्ण रणनीतिक साझेदारी बैठक आयोजित की। बैठक में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी विशेष रूप से मौजूद रहे। अफ्रीकी देशों के राजदूतों और उच्चायुक्तों के साथ हुई इस बैठक में कौशल विकास उद्यमिता औद्योगिक निवेश कृषि खाद्य प्रसंस्करण आईटी पर्यटन और सांस्कृतिक सहयोग जैसे क्षेत्रों में साझेदारी को और मजबूत करने पर विस्तृत चर्चा हुई।

अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधियों ने हरियाणा सरकार की प्रगतिशील नीतियों डिजिटल प्रणालियों और निवेश के लिए अनुकूल वातावरण की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि हरियाणा का तेज निर्णय लेने वाला तंत्र और औद्योगिक सुगमता व्यवस्था अफ्रीकी देशों के साथ दीर्घकालिक और परिणामकारी साझेदारी के लिए मजबूत आधार प्रदान करती है। प्रतिनिधियों ने भविष्य में ठोस और व्यावहारिक सहयोग का भरोसा जताया।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अफ्रीकी राजदूतों को आश्वासन दिया कि हरियाणा सरकार हर स्तर पर पूरा सहयोग और समर्थन प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि राज्य व्यापारिक साझेदारी को मजबूत बनाने के लिए हर संभव कदम उठाएगा ताकि दोनों पक्षों को लाभ मिल सके। सीएम ने हरियाणा को निवेश और सहयोग के लिए एक आदर्श गंतव्य बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई।

बैठक में अफ्रीकी देशों के प्रतिनिधियों ने हरियाणा की तेज प्रगति और निवेश अनुकूल माहौल को विशेष रूप से सराहा। उन्होंने कहा कि राज्य की नीतियां और निर्णय प्रक्रिया अफ्रीकी निवेशकों के लिए आकर्षक हैं। बैठक के दौरान दोनों पक्षों ने कई क्षेत्रों में संभावित परियोजनाओं और समझौतों पर भी विचार-विमर्श किया।

ये भी देखे: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की हरियाणा और पंजाब के प्रमुख कलाकारों के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात

You may also like