मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने केंद्र तक आवाज पहुंचाने के लिए भाजपा सांसदों तक की पहुंच
नई दिल्ली, 18 दिसंबर : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने केंद्र से राज्य का बकाया कोल रायल्टी 1.36 लाख करोड़ रुपए दिलाने के लिए भाजपा सांसदों तक पहुंच की है। जानकारी के अनुसार हेमंत सोरेन की इस मांग से भाजपा सांसद भी असमंसज में पड़ सकते हैं। दरअसल, हेमंत सोरेन ने भाजपा सांसदों का सहारा लेता हुए कहा है कि वे केंद्र से राज्य का बकाया कोल रायल्टी 1.36 लाख करोड़ रुपये दिलाएं। सीएम हेमंत सोरेन ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि झारखंड भाजपा के सांसदों से उम्मीद है कि वे हमारे इस जायज मांग को दिलवाने के लिए अपनी आवाज अवश्य बुलंद करेंगे। झारखंड के विकास के लिए यह राशि बहुत ही अधिक आवश्यक है। बता दें कि केंद्र सरकार ने लोकसभा में स्पष्ट किया है कि राज्य का कोई बकाया नहीं है। पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव के एक सवाल के जवाब में केंद्र सरकार ने यह जवाब दिया है। पप्पू यादव ने लोकसभा में सवाल उठाया था कि कोयला राजस्व के अर्जित कर के तौर पर झारखंड का 1.40 लाख करोड़ रुपये केंद्र के पास बकाया है। केंद्र यह राशि उपलब्ध नहीं करा रही है। इसलिए उन्होंने इस राशि के लिए भाजपा सांसदों तक पहुंच की है ताकि राशि प्राप्त की जा सके।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने केंद्र तक आवाज पहुंचाने के लिए भाजपा सांसदों तक की पहुंच
55
previous post