लुधियाना में टाटा स्टील प्लांट का मुख्यमंत्री भगवंत मान ने किया उद्घाटन

by Manu
लुधियाना टाटा स्टील प्लांट

लुधियाना, 20 मार्च 2026: मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लुधियाना में टाटा स्टील के अत्याधुनिक इको-फ्रेंडली ग्रीन स्टील प्लांट का उद्घाटन किया। इस मौके पर सीएम ने कहा कि पंजाब की धरती पर चाहे कोई रेहड़ी लगाए या टाटा स्टील का प्लांट यहां किसी को घाटा नहीं होता। यह गुरुओं की धरती है जहां मेहनत और ईमानदारी का फल हमेशा मिलता है।

भगवंत मान ने कहा कि पंजाब अब देश का पहला राज्य बन गया है जहां ग्रीन स्टील का उत्पादन शुरू हो गया है। उन्होंने टाटा स्टील के चेयरपर्सन एन चंद्रशेखरन की जमकर तारीफ की। सीएम ने कहा कि लोग जेब के अमीर बहुत हैं लेकिन दिल के अमीर नहीं होते। जेब दिल के ऊपर होती है लेकिन टाटा के चेयरपर्सन दोनों से अमीर हैं। उन्होंने राज्य में बड़े निवेश और रोजगार सृजन के लिए टाटा ग्रुप का आभार जताया।

इससे पहले टाटा स्टील के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा को बताया कि हलवारा एयरपोर्ट से अगले हफ्ते से दिल्ली के लिए फ्लाइट की बुकिंग शुरू हो जाएगी। इससे लुधियाना और आसपास के इलाकों के लिए हवाई कनेक्टिविटी मजबूत होगी।

जानकारी के अनुसार टाटा स्टील ने इस प्लांट पर 3200 करोड़ रुपये का निवेश किया है। प्लांट से 2500 से अधिक लोगों को सीधे रोजगार मिलेगा। यह टाटा स्टील का देश में दूसरा रिसाइकिल-बेस्ड ग्रीन स्टील प्लांट है जो स्क्रैप आधारित तकनीक पर काम करता है।

ये भी देखे: भगवंत मान ने पीएयू लुधियाना में किसान मेले का किया उद्घाटन, बोले-साइंटिस्ट किसानों को लैबोरेटरी न बनाएं

You may also like