अमृतसर, 15 जनवरी 2026: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आज सुबह श्री अकाल तख्त साहिब के सचिवालय पहुंचे है। उन्हें श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के 328 लापता सरूपों के मामले में स्पष्टीकरण देना है।
सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री सबसे पहले श्री दरबार साहिब में माथा टेका और फिर काले रंग का बैग लेकर अकाल तख्त सचिवालय पहुंचे। वहां अकाल तख्त के एक्टिंग जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज भी मौजूद हो गए। इस दौरान अमृतसर पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर और डिप्टी कमिश्नर दलविंदर जीत भी सचिवालय पहुंच चुके हैं।
ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज ने पहले कहा था कि मुख्यमंत्री शाम 4:30 बजे मुलाकात के लिए आएं, लेकिन मुख्यमंत्री ने अपना पूरा दिन इसी काम के लिए रखा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि उन्होंने इस दिन के लिए सभी अन्य कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं और लापता सरूपों की तलाश से जुड़े सबूत पेश करने तथा सफाई देने के लिए पूरी तैयारी के साथ पहुंचे हैं।
ये भी देखे: मुक्तसर साहिब में माघी मेला शुरू, कड़ाके की ठंड में उमड़ी संगत, भगवंत मान होंगे शामिल