मुख्यमंत्री आतिशी ने दिया शिवराज सिंह की चिठी का जवाब

कहा, भाजपा की दाऊद के साथ की गई तुलना

by TheUnmuteHindi
मुख्यमंत्री आतिशी ने दिया शिवराज सिंह की चिठी का जवाब

मुख्यमंत्री आतिशी ने दिया शिवराज सिंह की चिठी का जवाब
कहा, भाजपा की दाऊद के साथ की गई तुलना
नई दिल्ली, 2 जनवरी : दिल्ली में विधानसभा चुनावों को लेकर भाजपा और आप द्वारा जहां दोनों ओर से जोर अजमाई की जा रही है, वहीं आज शिवराज ङ्क्षसह की चि_ी का भी दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी द्वारा जवाब दिया गया है। बता दें कि गुरुवार को आतिशी को लिखे पत्र में शिवराज सिंह ने कहा, आप ने दिल्ली में किसानों के हित में कभी उचित निर्णय नहीं लिए। केंद्र सरकार की किसान हितैषी योजनाओं को भी आप की सरकार द्वारा दिल्ली में लागू करने से रोका गया है। आपकी सरकार में किसानों के लिए कोई संवेदना नहीं है। आज दिल्ली के किसान भाई-बहन परेशान और चिंतित है। दिल्ली सरकार द्वारा केंद्र की अनेक किसान कल्याणकारी योजनाओं को लागू नहीं किये जाने से किसान भाई-बहन इन योजनाओं के लाभ से वंचित हो रहे हैं। आतिशी ने शिवराज सिंह की चि_ी पर जवाब देते हुए कहा कि बीजेपी का किसानों के बारे में बात करना वैसे ही है, जैसे दाऊद अहिंसा पर प्रवचन दे रहा हो, जितना बुरा हाल किसानों का बीजेपी के समय में हुआ, उतना कभी नहीं हुआ।
कहा, राजनीति करना बंद करे सरकार
इस मौके मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा कि पंजाब में किसान आमरण अनशन पर बैठे हैं, मोदी जी से कहिए उनसे बात करें किसानों से राजनीति करना बंद करो। बीजेपी राज में किसानों पर गोलियां, लाठियां चलाई गईं। आतिशी ने आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी का किसानों के बारे में बात करना वैसे ही है जैसे दाऊद अहिंसा पर प्रवचन दे रहा हो। इससे पहले शिवराज सिंह चौहान ने पत्र लिखकर कहा था कि आम आदमी पार्टी सरकार में किसानों के लिए कोई संवेदना नहीं है। अब आतिशी द्वारा जमकर सरकार पर अपनी भड़ास निकाली गई है।
जानिए क्या लिखा था शिवराज ङ्क्षसह ने
शिवराज ङ्क्षसह द्वारा लिखे गए पत्र में कहा कि विगत 10 वर्षों से दिल्ली में आप की सरकार है लेकिन सदैव यह प्रतीत हुआ है कि पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने किसान भाई बहनो के साथ सिर्फ धोखा किया है और चुनावों से पहले बड़ी बड़ी घोषणाएं कर उनका राजनीतिक लाभ लिया है। केजरीवाल ने सरकार में आते ही हमेशा जनहितैषी निर्णयों को लेने के स्थान पर अपना रोना रोया है। आपकी सरकार के गैर जिम्मेदाराना रवैये के कारण केंद्र सरकार के एकीकृत बागवानी विकास मिशन को लागू नहीं किया गया है, जिसको लेकर अब आतिशी द्वारा भाजपा को जबरदस्त जवाब दिया गया है।

You may also like