कैबिनेट में जगह ना मिलने से छगन भुजबल खफा

by TheUnmuteHindi
कैबिनेट में जगह ना मिलने से छगन भुजबल खफा

कैबिनेट में जगह ना मिलने से छगन भुजबल खफा
नई दिल्ली, 17 दिसंबर : महाराष्ट्र की नई महायुति सरकार में कैबिनेट में जगह ना मिलने के कारण अजित पवार की पार्टी के नेता छगन भुजबल काफी खफा नजर आ रहे हैं। जानकारी के अनुसार अब छगन ने बड़ा दावा किया है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता ने कहा कि आठ दिन पहले राज्यसभा की सीट का ऑफर दिया गया था। मगर मैंने मना कर दिया। भुजबल ने कहा कि मंत्री पद आते-जाते रहते हैं। मगर मुझे खत्म नहीं किया जा सकता। उन्होंने एक संवाददाता सम्मेलन में भुजबल ने कहा कि मैंने राज्यसभा सीट का ऑफर ठुकरा दिया है। अगर इसको स्वीकारता तो यह हमारे विधानसभा क्षेत्र के लोगों के साथ विश्वासघात होता। बता दें कि हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में छगन भुजबल ने नासिक जिले की येओला सीट से चुनाव जीता है। छगन ने कहा कि जब मैं इस साल की शुरुआत में राज्यसभा में जाना चाहता था तो मुझसे कहा गया कि मुझे विधानसभा चुनाव लडऩा चाहिए। अब मुझे 8 दिन पहले राज्यसभा सीट की पेशकश की गई। मगर मैंने मना कर दिया। उन्होंने अपने कई तरह के विचार पेश किए हैं।

You may also like