चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने केक काटकर अरविंद केजरीवाल का जन्मदिन मनाया
आम आदमी पार्टी सुप्रीमो के खिलाफ दमनकारी नीतियों के लिए भाजपा की अगुवाई वाली एनडीए सरकार की कड़ी आलोचना
पटियाला, 16 अगस्त (): पंजाब के सूचना एवं लोक संपर्क मंत्री स. चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने आज दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक श्री अरविंद केजरीवाल का जन्मदिन अपने कार्यालय में मनाया। मंत्री ने केक काटकर श्री केजरीवाल को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। श्री केजरीवाल की जल्दी रिहाई की कामना करते हुए स. चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने भाजपा की अगुवाई वाली एनडीए सरकार की आलोचना की। उन्होंने कहा कि राजनीतिक विरोधियों के खिलाफ कानून लागू करने वाली एजेंसियों का दुरुपयोग करके उनकी आवाज को बंद करवाना कभी भी बारर्दाश्त नहीं किया जाएगा। स. चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने चेतावनी दी कि देश के लोग भाजपा की दमनकारी कार्रवाइयों को नहीं भूलेंगे और आगामी चुनावों में इसका कड़ा जवाब देंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा को राजनीतिक विरोधियों के खिलाफ अपनी दमनकारी नीतियों के परिणाम भुगतने होंगे। स. जौड़ामाजरा ने भरोसा जताया कि ‘आप’ पार्टी के प्रमुख जल्द ही जेल से रिहा होंगे क्योंकि केंद्रीय एजेंसियों के पास उनके खिलाफ कोई सबूत नहीं है।
चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने केक काटकर अरविंद केजरीवाल का जन्मदिन मनाया
आम आदमी पार्टी सुप्रीमो के खिलाफ दमनकारी नीतियों के लिए भाजपा की अगुवाई वाली एनडीए सरकार की कड़ी आलोचना
77