चंडीगढ़ पुलिस ने एक साल में 9.68 लाख के चालान काटकर वसूले 22.69 करोड़ रुपये
1,40,000 रुपये की राशि मौके पर चालान काटकर वसूली गई
चंडीगढ़ः चंडीगढ़ पुलिस ने 2024 में ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर सख्ती दिखाते हुए 9,68,000 चालान काटे। इन चालानों से कुल 22.69 करोड़ रुपये का राजस्व वसूला गया। पुलिस के अनुसार, 1,40,000 रुपये की राशि मौके पर चालान काटकर वसूली गई, जबकि आधुनिक कैमरों की मदद से 82.28 लाख रुपये के चालान जारी किए गए। पिछले साल के मुकाबले यह आंकड़ा दोगुने से भी अधिक है। 2023 में पुलिस ने केवल 10 करोड़ रुपये की राशि चालानों से वसूली थी। पुलिस ने बताया कि यह कदम ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू बनाने और सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के उद्देश्य से उठाया गया है। ट्रैफिक नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए कैमरों और तकनीकी साधनों का अधिकतम उपयोग किया गया।
चंडीगढ़ पुलिस ने एक साल में 9.68 लाख के चालान काटकर वसूले 22.69 करोड़ रुपये
1,40,000 रुपये की राशि मौके पर चालान काटकर वसूली गई
52